देवरिया, फरवरी 13 -- मझौलीराज, हिन्दुस्तान संवाद। दुकान पर बैठे एक व्यक्ति पर पास खड़े युवक ने हाथ में पहने कड़े से सिर पर वार कर दिया। हमले में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मारपीट की यह घटना पास लगे मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। मझौलीराज चौकी क्षेत्र के वार्ड नंबर छह निवासी मोहम्मद वली पुत्र स्व. खलील बुधवार की शाम पेट्रोल पम्प के समीप एक समोसा-पकौड़े की दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान पास के ही निवासी कुछ लोग वहां पहुंचे। आरोप है कि इनमें से एक युवक ने अचानक हाथ में पहने कड़े से मोहम्मद वली के सिर पर जोरदार वार कर दिया। हमले से उनका सिर फट गया और वह मौके पर ही गिर पड़े। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल को सीएचसी लाए, जहां डॉक्टर ने उनका उपचार किया। घटना का वीडियो पास के एक मकान में लगे सीसीटीवी कैमर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.