हमीरपुर, दिसम्बर 3 -- हमीरपुर, संवाददाता। थाना कुरारा के उमराहट गांव के केवटन डेरा में सिपाही पर हुए जानलेवा हमले के दो वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहे हैं। जिसमें एक वीडियो में सिपाही खून से लथपथ जमीन पर पड़ा है और उसके हाथ-पैर रस्सी से बंधे हुए दिख रहे हैं। दूसरे वीडियो में सिपाही पर ग्रामीण हावी हो रहे हैं। इन दोनों वायरल वीडियो की आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान पुष्टि नहीं करता है। गांव की महिला संग मारपीट करने वाले दो सगे भाइयों को चौकीदार संग पकड़ने पहुंचे हरौलीपुर पुलिस चौकी इंचार्ज और सिपाही के ऊपर भीड़ हमलावर हो गई। हमलावर पहले से तैयार थे। उन्होंने पुलिस के पहुंचते ही पथराव करना शुरू कर दिया। सिपाही को भीड़ ने दबोचकर जमकर पीटा। धारदार हथियार भी इस्तेमाल किए गए। जिससे सिपाही खून से लथपथ होकर बेहोश हो गया। घायलावस्था में खून से लथपथ ...