बुलंदशहर, जनवरी 8 -- कोतवाली खुर्जा नगर क्षेत्र के अगवाल कट के निकट खाली प्लॉट में अज्ञात युवक का शव मिला है। शव के चहरे पर चोट के निशान हैं। वहीं पास में खून से सनी ईंट भी मिली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही जांच में जुट गई है। गुरुवार की दोपहर कोतवाली खुर्जा नगर क्षेत्र के अगवाल कट के निकट खाली प्लॉट में लोगों को एक युवक का शव मिला। लोगों ने पुलिस को सूचित कर स्थिति से अवगत कराया। मौके पर एसपी देहात डा. तेजवीर सिंह और सीओ खुर्जा शोभित कुमार मौके पर पहुंचे। इस दौरान फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। मृतक के मुंह और नाक से खून निकल रहा था। आंख के ऊपर चोट के निशान हैं। मृतक के बाएं हाथ पर नीरज लिखा हुआ है। पुलिस ने शिनाख्त के प्रयास किए, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। कोट- मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.