पटना, नवम्बर 2 -- बिहार में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि बिहार की बंद चीनी मिलों को अगले पांच वर्षों में चालू किया जाएगा। गृहमंत्री की इन बातों पर राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। तेजस्वी यादव ने कहा है कि हाथ जोड़िए उनसे, बोलिए की बिहार को माफ करें। कितना जुमला बोलेंगे। आपको बता दें कि अमित शाह ने कहा था कि प्रधानमंत्री ने बंद पड़ी चीनी मिलों को चालू करने का अच्छा प्रयास किया है। रीगा मिल को चालू कर दिया गया। उन्होंने कहा कि महागठबंधन सिर्फ जंगल राज दे सकता है, जबकि एनडीए विकास। शाह ने कहा विकास का दूसरा नाम है मोदी-नीतीश की जोड़ी। यह जोड़ी ही बिहार का बेहतर विकास कर सकती है।सुशासन बनाम जंगलराज का चुनाव - अमित शाह केंद्रीय गृह मंत्री ने शनिवार को गोपालगंज शहर क...