अवनीश जायसवाल, दिसम्बर 16 -- देश में लगभग 72 फीसदी सड़क हादसे बाइक सवारों की लापरवाही के कारण हो रहे हैं। बाइक से हो रहे ऐसे हादसों पर लगाम कसने के लिए एक छात्र ने अनोखी 'स्मार्ट डिवाइस' तैयार की है। यह डिवाइस बाइक सवार को हाथ छोड़कर बाइक चलाने या तेज रफ्तार से कलाबाजी करने से रोकेगी। इस डिवाइस के सक्रिय होते ही बाइक का इंजन धीरे-धीरे बंद हो जाएगा। इस महत्वपूर्ण अविष्कार को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद ने हाल ही में पेटेंट दे दिया है। विज्ञान के क्षेत्र में इस वर्ष बीटेक छात्र-छात्राओं और किसानों ने कुल 9 अविष्कार किए हैं, जिनके लिए पेटेंट का दावा किया गया था। इनमें से 7 अविष्कारों को पेटेंट मिल गया है, जबकि बाकी 2 अविष्कार जांच प्रक्रिया में हैं। संयुक्त निदेशक राधेलाल के अनुसार वर्ष 2024-25 में 9 पेटेंट के आवेदन आए हैं, जबकि वर्ष 2023...