गोंडा, मार्च 8 -- बालपुर, संवाददाता। सुहागिन बने एक सप्ताह ही नहीं हुए थे कि सड़क हादसे ने सुहाग ही छीन लिया। बताया जाता है कि नव विवाहिता के हाथ की मेंहदी भी धूमिल नहीं हुई और सुहाग उजड़ गया। इस हादसे से दो परिवारों पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है। बालपुर दूल्हे व परसपुर दुल्हन के घर मातमी सन्नाटा छाया हुआ है। क्षेत्र के हर किसी जुबां पर सिर्फ यही हादसे की ही चर्चा है। कस्बा बालपुर निवासी राजेंद्र प्रसाद जायसवाल पुत्र सूर्य प्रसाद जायसवाल के लड़के सूर्य प्रकाश जायसवाल की शादी दो मार्च को थाना परसपुर अंतर्गत ग्राम कडरू हाकिम पुरवा में हुई थी। घर में नई नवेली दुल्हन आने से खुशी का माहौल छाया था। शुक्रवार को दुल्हन ससुराल से विदा होकर अपने मायके गई। इधर शाम पांच बजे के करीब सूर्य प्रकाश अपने पिता के साथ मोटरसाइकिल से वजीरगंज मझारा अपने मामा के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.