बिहारशरीफ, मई 12 -- राजगीर के रामहरि पिंड मोहल्ले में हुई घटना से लोग हैरान एक सप्ताह पहले धूमधाम से हुई थी शादी, यूडी केस दर्ज राजगीर, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के रामहरि पिंड-ठाकुर स्थान मोहल्ला में एक सप्ताह पहले संजय यादव के पुत्र अनुज कुमार की शादी धूमधाम से हुई थी। नई नवेली दुल्हन की हाथ की मेहंदी अभी छूटी भी नहीं थी कि रविवार को फांसी के फंदे से लटकता उसका शव मिला। इस घटना से लोग हैरान रह गये। मृतका 21 वर्षीया डॉली कुमारी है। उसने आत्महत्या क्यों की, यह पता नहीं चल पाया है। इस संबंध में किसी ने पुलिस से कोई शिकायत भी नहीं की है। अनुज की शादी खुदागंज थाना क्षेत्र के बौरीडीह गांव निवासी अखिलेश प्रसाद की पुत्री डॉली कुमारी से 5 मई को हुई थी। अनुज के पिता ने बताया कि घर के लोग खलिहान में काम कर रहे थे। वहां से वापस लौटे तो दुल्हन फंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.