मुजफ्फर नगर, फरवरी 16 -- मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में युवक ने हाथ की नस काटकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने जांच पडताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। मोहल्ला बचन सिंह कालोनी निवासी मोनू ने कमरे में बैठकर अपने बाये हाथ की नस काट ली। अत्याधिक खून बहने के कारण उसकी हालत बिगड गयी। कमरे में पहुंचे परिजनों ने उसे अस्पताल ले जाने का प्रयास किया,लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर नई मंडी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच पडताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। नई मंडी कोतवाली प्रभारी बृजेश कुमार शर्मा ने बताया कि परिजनों से पूछताछ की गयी है। हालांकि अभी तक आत्महत्या के कारण का पता नहीं चला है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.