बिजनौर, मार्च 18 -- सोमवार को पुलिस ने होली पर मारपीट करने वाले चार आरोपियों के पिता-पुत्रों को गिरफ्तार कर चालान कर जेल भेज दिया। जबकि एक आरोपी फरार है। यह मामला सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। थाना मंडावर के गांव काजीवाला निवासी राहुल पुत्र धीर सिंह ने शनिवार को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। की पुरानी रंजिश के चलते शुक्रवार को गांव निवासी ब्रह्मपाल पुत्र कल्लू, जोनी, अमित, रोहित, मिथुन पुत्रगण ब्रह्मपाल लाठी ,डंडे व धारदार हथियार व तमंचा लेकर उनके घर में घुस आये। और गाली गलौज करते हुए मारपीट की और उसके पेट व उसकी मां के हाथ पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया था। आरोपितो ने तमंचे से फायर करने का प्रयास किया था। सोमवार को पुलिस ने ब्रह्मपाल, अमित, जोनी, रोहित को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है। जबकि मिथुन अभी फरार है।थाना मंडावर प्रभारी मृदूल कुमार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.