मैनपुरी, अगस्त 11 -- भाजपा के घर-घर तिरंगा अभियान के तहत सोमवार को जिलेभर में तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया गया। भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं की भीड़ यात्राओं में शामिल हुई। हाथों में तिरंगे झंडे लेकर भाजपाई निकले और जमकर देशभक्ति के नारे लगाए। तिरंगा यात्राओं को लेकर भाजपाइयों का जोश साफ दिखा। शहर, कस्बा और ग्रामीण क्षेत्रों में निकाली गई यात्रा में लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। शहर में ब्रज क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता और जिलाध्यक्ष ममता राजपूत के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। ब्रज क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता ने नगर के दक्षिणी मंडल में तिरंगा यात्रा निकाली। इस दौरान उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता के लिए क्रांतिकारियों ने खूब लड़ाई लड़ी। अपने प्राणों को देश के लिए हंसते-हंसते न्योछावर कर दिया। क्रांतिकारियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.