रांची, फरवरी 5 -- नामकुम, संवाददाता। लाली के नीमडीह गांव निवासी दुर्योधन मुंडा के जंगली हाथी के हमले में घायल होने के बाद आदिवासी मूलवासी संघर्ष समिति की ओर से उनके परिजनों को राहत सामग्री उपलब्ध कराई गई। समिति द्वारा पीड़ित परिवार को दो बोरा चावल, तीन किलोग्राम मसूर दाल एवं सरसों तेल देकर सहयोग किया गया। साथ ही हरसंभव मदद का आश्वासन भी दिया गया। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष प्रकाश लकड़ा, सचिव नन्हें कच्छप, झामुमो अध्यक्ष चामू बेक, नीमडीह स्कूल के शिक्षक डेबिट लकड़ा, ग्राम प्रधान सह सक्रिय सदस्य लक्ष्मण लकड़ा, झारखंड आंदोलनकारी अमर कुमार महतो, धनेश्वर प्रसाद, नंद कुमार लकड़ा, सोमरा स्वांशी, रंजित मुंडा, सोमा मुंडा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.