रामगढ़, दिसम्बर 23 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। पूर्व विधायक जयप्रकाश भाई पटेल डाड़ी निवासी हाथी के हमला में मृत युवक अमूल महतो के शोक संतप्त परिवार से मंलवार को मिले। पूर्व विधायक जेपी भाई पटेल ने मृत युवक अमूल महतो के पिता महेंद्र महतो सहित अन्य परिजन से मिलकर दुख व्यक्त किया और ढाढस बंधाया। साथ ही उनके दुख की घड़ी में साथ खड़ा रहने की दिलासा दिया। विधायक के साथ शोक संतप्त परिवार से मिल शोक प्रकट करने वालों में गिरजा पांडेय, जयकुमार महतो, कांग्रेस डाड़ी प्रखंड अध्यक्ष विजय कुमार, सेवालाल, शशिभुषण सिंह, कौलेश्वर प्रजापति, लालधन महतो, सुरेश महतो सहित अन्य उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.