जमशेदपुर, जनवरी 16 -- कोल्हान क्षेत्र में हाथी और मानव द्वंद लगातार गंभीर होता जा रहा है। इस माह 10 दिन में हाथियों की चपेट में आने से 22 लोगों की मौत के बाद वन विभाग ने बड़ा झारखंड-पश्चिम बंगाल सीमावर्ती इलाके में सोलर फेंसिंग का प्रस्ताव तैयार किया है। राज्य सरकार की मंजूरी मिलने के बाद श्रीलंका मॉडल पर लगभग 60 किलोमीटर लंबी सोलर फेंसिंग कर सीमावर्ती क्षेत्र को घेरने की योजना है, ताकि पश्चिम बंगाल से झारखंड की ग्रामीण आबादी में हाथियों का प्रवेश रोका जा सके। वन विभाग के अनुसार, इस योजना की शुरुआत चांडिल के रामनगर क्षेत्र से की जाएगी। यहां से हाथियों का झुंड अक्सर सीमावर्ती गांवों में घुस आता है, जिससे जान-माल का नुकसान हो रहा है। सोलर फेंसिंग कम वोल्टेज की होगी, जिससे हाथियों को नुकसान नहीं पहुंचेगा, लेकिन उन्हें आबादी वाले इलाके में आन...