चाईबासा, जनवरी 21 -- चाईबासा, संवाददाता। पश्चिमी सिंहभूम जिला में हाथियों की लगातार आवाजाही को गंभीरता से लेते हुए वन विभाग द्वारा राजांका, चालगी, हेसासुरनिया, सुंदीसुरनिया, निमडीह, डालकी, बांदीजारी, डुंडुचू एवं सांकुचिया क्षेत्रों में हाथी भगाओ दल के साथ लगातार गश्ती अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बीती रात डालकी गांव में एक जंगली हाथी द्वारा एक घर को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया गया। लेकिन वन विभाग की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा होते-होते टल गया। हाथी की मौजूदगी की सूचना मिलते ही वन विभाग की क्यूआरटी (क्विक रिस्पॉन्स टीम) बिना देरी किए मौके पर पहुंच गई। टीम की सक्रियता के कारण जंगली हाथी किसी अन्य घर को क्षतिग्रस्त नहीं कर सका। बताया गया कि जंगली हाथी रातभर घरों के पास मंडराता रहा और नुकसान पहुंचाने की कोशिश करता रहा...