सिमडेगा, जनवरी 29 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। वन विभाग परिसर में गुरुवार को 18 हाथी प्रभावितों के बीच मुआवजा राशि का वितरण किया गया। मौके पर विधायक प्रतिनिधि संतोष सिंह, रेंजर शंभू शरण चौधरी उपस्थित थे। रेंजर ने बताया कि हाथी के हमले से प्रभावित 18 ग्रामीणों के बीच कुल 2,58300 रुपए मुआवजा राशि का वितरण किया गया है। इधर लाभुको के बीच मुआवजा राशि का चेक वितरण करते हुए विधायक प्रतिनिधि संतोष सिंह ने कहा कि विधायक भूषण बाड़ा लगातार लोगों को सहायता देने और मदद करने का काम कर रहे है। उन्होंने कहा कि हाथी सहित अन्य वन्य जीवों के हमले से कई ग्रामीण प्रभावित हो रहे है। उन प्रभावित ग्रामीणों को जल्द से जल्द मुआवजा राशि मिले इसके लिए विधायक के द्वारा लगातार विभाग को दिशा निर्देश दिया जाता है। इधर मुआवजा राशि लेने वाले ग्रामीणों ने विधायक और वन विभाग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.