चतरा, सितम्बर 20 -- टंडवा प्रतिनिधि शक्ति की अधिष्ठात्री देवी माता दुर्गा की उपासना का महापर्व शारदीय नवरात्र 22 सितम्बर से शुरू हो रहा है। इस बार शारदीय नवरात्र 9 नहीं बल्कि 10 दिनों का होगा। वहीं दशहरा 11 दोनों का होगा। जन्मकुंडली, वास्तु व कर्मकांड परामर्श के विशेषज्ञ आचार्य पंडित चेतन पाण्डेय ने बताया कि इस बार माता दुर्गा का आगमन हाथी पर हो रहा है, जबकि गमन नर वाहन पर होगा। इस बार माता का आगमन और गमन दोनों शुभ है। माता रानी का हाथी पर आगमन खासकर किसान वर्ग के लिए अत्यंत लाभप्रद होगा। अर्थात् अच्छी बारिश होगी। आचार्य ने बताया कि नवरात्र का शुभारंभ 22 सितंबर दिन सोमवार से हो रहा है। इस दिन प्रतिपदा तिथि में कलश स्थापना और मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री का पूजन होगा। इस बार कलश स्थापना के लिए सुबह सूर्योदय के साथ ही शुभ मुहूर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.