नवादा, फरवरी 16 -- नवादा, हिन्दुस्तान संवाददाता। महाशिवरात्रि पर शहर भर में अलौकिक शिव बरात निकाली गयी। शहर के कई हिस्से से शिव बरात निकाली गयी, जिसमें श्रद्धालु शिवभक्त झूमते-गाते शामिल हुए। शिव बरात के क्रम में बराती के रूप में शामिल भूत-बेताल के साथ ही विभिन्न नयनाभिराम झांकियों ने सबका मन मोह लिया। आकर्षण का केन्द्र गोवर्धन मंदिर व पार नवादा देवी स्थान की शिव बरात बनी रही, जबकि शहर के अन्य हिस्सों से भी शानदार बरात निकाली गयी। गोवर्धन मंदिर में पूजन का अलौकिक दृश्य भक्ति और समरसता का प्रतीक बना रहा। यहां का महाशिवरात्रि पूजन और तीसरे पहर निकली शिवबरात एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता का भी प्रतीक बनकर उभरा। अमीर-गरीब, ऊंच-नीच का भेद मिटाकर सभी महादेव की शरण में एक समान नजर आए। भक्ति के इस महाकुंभ ने सिद्ध कर दिया कि नवाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.