आदित्यपुर, दिसम्बर 13 -- चांडिल। नीमडीह प्रखंड क्षेत्र में जंगली हाथियों का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक जंगली हाथी ने शुक्रवार की देर रात नीमडीह प्रखंड के चिंगड़ा- रांगाडीह में प्रधान माडी॔ के घर में बंधे हुए सूअर का शिकार किया। इसके अलावे हाथी ने शिवराम माडी॔ तथा नीलांबर मांझी के खेत में लगे धान की फसल को नुकसान पहुंचाया। घटना की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग की टीम रांगाडीह जा कर नुकसान का आकलन किया। ग्रामीणों ने वन विभाग से जंगली हाथियों से सुरक्षा की गुहार लगाई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.