पीलीभीत, सितम्बर 6 -- नेपाल के हाथी ने बनकटी क्षेत्र में फसल को रौंद दिया। यही हीं बनकटी गेट भी तोड़ दिया। इसकी जानकारी ग्रामीणों ने वन कर्मियों को दी। माला गेस्टहाउस में पीटीआर के चार हाथियों की मौजूदगी के चलते नेपाली हाथी उनके आसपास ही डेरा जमाए रहता है। पूर्व में भी यह हाथी फेंसिंग और फसलों को नुकसान पहुंचा चुका है। अब शुक्रवार को हाथी ने बनकटी गेट तोड़ कर किसान की फसल को तहस नहस कर दिया। माला रेंज के वन कर्मियों से सूचित किया गया है। निगरानी बढ़ा दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.