रांची, मई 17 -- रनिया, प्रतिनिधि। रनिया थाना क्षेत्र में जंगली हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार देर रात एक विशालकाय हाथी ने खुदीबीर गांव में धावा बोल दिया। हाथी ने बैतुलम स्वयं सहायता समूह द्वारा संचालित पीडीएस दुकान को निशाना बनाया और उसमें रखे चावल और गेहूं को खा गया। इसके बाद उसने बोरियों को भी बिखेर दिया, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद हाथी को जंगल की ओर खदेड़ने में सफल रहे। शनिवार सुबह महिला समूह की सदस्य कुंवारी डुंगडुंग, मरियम कण्डुलना, सेतेंग तोपनो और बहालेन बरजो ने प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) और वन विभाग को घटना की सूचना दी। हालांकि, खबर लिखे जाने तक वन विभाग का कोई भी कर्मी मौके पर नहीं पहुंचा था। वहीं, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी (बीएसओ) रनि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.