सिमडेगा, दिसम्बर 27 -- बानो, प्रतिनिधि। प्रखंड के बिंतुका पंचायत में शुक्रवार की देर रात एक हाथी ने उत्पात मचाया। हाथी ने तीन ग्रामीणों के घर को क्षतिग्रस्त कर दिया। बताया गया कि हाथी ने पंचायत के होलोंगदा गांव निवासी एतवा जड़िया, खड़िया टोली के इंदर होबो एवं पूरब टोली निवासी बुधवा कंडुलना के घर को क्षतिग्रस्त किया है। घटना के बाद पीड़ित परिवारों ने वन विभाग त मुआवजा देने की मांग की है। ग्रामीणों द्वारा घटना की सुचना मुखिया और वन विभाग को दी गई। सुचना मिलते ही मुखिया प्रीति बुढ़ एवं वन विभाग की टीम गांव पहुंची और नुकसान का आकलन कर पीड़ितों को नियमानुसार मुआवजा दिए जाने का आश्वासन दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.