चतरा, फरवरी 4 -- गिद्धौर, प्रतिनिधि। गिद्धौर थाना क्षेत्र के बरटा गांव में जंगली हाथी का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार की सुबह करीब चार बजे गांव में घुसे एक जंगली हाथी ने जमकर उत्पात मचाया। हाथी ने विनय यादव सहित दो ग्रामीणों के घर को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस दौरान विनय यादव के घर में रखा लगभग 50 किलोग्राम चावल सहित अन्य खाद्य सामग्री को हाथी खा गया। अचानक हुई इस घटना से गांव में अफरा-तफरी मच गई। हाथी की आहट पाते ही ग्रामीण अपने-अपने घरों से निकलकर सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे। घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...