सिमडेगा, अगस्त 16 -- बानो, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के बांकी पहानटोली में हाथी के हमले में 40 वर्षीय एतवा बागे की मौत हो गई। मृतक जलडेगा के पतिआंबा गांव का रहने वाला था और वह अपने जीजाजी बुड़कु बागे के घर बांकी पहानटोली मेहमान आया था। ग्रामीणों ने बताया कि शुक्रवार की रात गांव में हाथी घुस गया और एतवा बागे को हाथी ने अपनी चपेट में लेते हुए कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी रात में ही जिप सदस्य बिरजो कंडुलना और मुखिया अजय डांग को दी। जिप सदस्य ने घटना की सूचना वन विभाग, थाना प्रभारी और प्रखंड प्रशासन को दी। शनिवार की सुबह वनपाल विवेक कुमार, वनरक्षी मनीष डुंगडुंग, लखिंद्र सिंह, सुरेश टेटे और एएसआई अशोक राम घटनास्थल पहुंचे। साथ ही मृतक के परिजनों को तत्काल सहायता राशि के रूप में 10 हजार रुपये दिए। ग्रामी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.