चम्पावत, दिसम्बर 28 -- टनकपुर। जंगल से लगे गांवों में हाथी ने दस्तक देनी शुरू कर दी है, गत रात्रि हाथी ने गांव में प्रवेश कर काश्तकार की खेतों में खड़ी गेहूं की फसल को क्षति पहुंचाई, जाग होने पर ग्रामीणों ने हाथी को बम मुश्किल जंगल की ओर खदेड़ा। टनकपुर चंपावत राष्ट्रीय राजमार्ग से लगे बस्तियां गांव में गत रात्रि हाथी ने गांव में प्रवेश कर राम सिंह धोनी के खेत में खड़ी गेहूं की फसल को रोंद दी, जाग होने पर ग्रामीणों ने बमुश्किल हाथी को जंगल की ओर खदेड़ा। ग्रामीणों ने वन विभाग से रात्रि में हाथी से सुरक्षा को गांव में गस्त करने की मांग की है। --

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...