आदित्यपुर, दिसम्बर 17 -- चांडिल, संवाददाता। नीमडीह प्रखंड के रामनगर में सोमवार की देर रात हाथी ने कई किसानों के खलिहान में रखे धान को नुकसान पहुंचाया। हाथी के गांव में चहलकदमी से ग्रामीणों में भय बना रहा और लोग अपने-अपने घरों में दुबके रहे। इधर, रामनगर में वन विभाग ने हाथियों से बचाव को लेकर किए गए फेंसिंग को ग्रामीणों ने नुकसान किया। जानकारी मिलने के बाद वनपाल राणा प्रताप महतो रामनगर पहुंचे और नुकसान का आंकलन किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...