सिमडेगा, दिसम्बर 13 -- बानो, प्रतिनिधि। प्रखंड के बिंतुका पंचायत के पांगुर कमलाबेड़ा में शुक्रवार की रात हाथी ने जमकर उत्पात मचाया। हाथी ने गांव के किसान हीराचंद सिंह एवं चुनु सिंह के खलिहान में रखे धान को खा लिया। बताया गया कि दोनों किसानों के खलिहान में रखे लगभग दस क्विंटल धान को हाथी ने नष्ट कर दिया। इसके बाद हाथी उत्क्रमिक प्राथमिक विद्यालय पांगूर की खिड़की और दीवार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। वहीं हाथी ने स्कूल के भवन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना मिलते ही बिंतुका पंचायत की मुखिया प्रीति बुढ़ पीड़ित किसानों के घर पहुंचीं और नुकसान का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने पीड़ितों को हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया। पीड़ित किसानों ने वन विभाग एवं प्रखंड प्रशासन से मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में जंग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.