चतरा, जनवरी 6 -- पत्थलगड्डा, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र अंतर्गत कुब्बा गांव में मंगलवार की अहले सुबह वकील दांगी के एक गाय और एक बछड़ा को हाथी ने पटक पटककर मार डाला। वहीं कृष्ण दांगी के एक गाय को हाथी ने अपने नुकीले दांत से हमला कर घायल कर दिया है। हांथी के हमले को देख ग्रामीण अपनी जान बचाकर भागने लगे। समाजसेवी सह राजद के प्रखण्ड अध्यक्ष रामजीत दांगी ने बताया कि वकील दांगी एवं शंभू दांगी के आलू के फ़सल को हाथी ने चट कर गया है ऐसे में वकील दांगी को दोहरा नुकसान हुआ है। पहले हाथी ने उसका मवेशी को मार डाला फिर आलू के फ़सल को बर्बाद कर दिया। वहीं कुछ घरों में आंशिक रूप से क्षति भी पहुंचाया है। जानकारी अनुसार ख़बर लिखे जाने तक हाथी अभी कुब्बा के जंगलों में ही विचरण कर रहा है, जिससे क़ुब्बा गांव के किनारे बसे लोगों को रातों में नींद नहीं आ रही है। लोग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.