नई दिल्ली, मार्च 17 -- अमेरिकी पॉडकास्टर लेक्स फ्रिडमैन के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की टिप्पणी की चीन ने खुलकर तारीफ की है और कहा है कि हाथी और ड्रैगन का मिलकर झूमना ही एकमात्र विकल्प है। पॉडकास्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दोनों देशों के बीच संबंधों पर सकारात्मक टिप्पणी की थी, जिसकी चीन ने प्रशंसा की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लेक्स फ्रिडमैन के पॉडकास्ट में भारत और चीन के संबंधों को मजबूत करने पर जोर देते हुए कहा था कि प्रतिस्पर्धा को संघर्ष में नहीं बदलना चाहिए और मतभेदों को विवादों में नहीं बदलना चाहिए। पीएम मोदी की इस टिप्पणी की चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने खुलकर तारीफ की है। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, "मैं इस बात पर जोर देना चाहती हूं कि 2000 से अधिक वर्षों के इतिहास में दोनों देशों ने मैत्रीपूर्ण आद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.