हजारीबाग, फरवरी 6 -- विष्णुगढ़ प्रतिनिधि। प्रखंड का करगालो पंचायत अंतर्गत जरवाटांड शुक्रवार को हाथी-घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की के जयकारों से गूंज उठा। गांव में लड्डू गोपाल के वार्षिक महोत्सव को लेकर पूरा दिन श्रद्धालुओं के आध्यात्मिक उल्लास से भरा रहा। वार्षिक महोत्सव के मौके पर नगर भ्रमण में बड़ी संख्या में कृष्ण भक्त श्रद्धालु शामिल हुए। महोत्सव में मुख्य रूप से हजारीबाग एस्कॉन के एचजी डॉ. केशवानंद दास शामिल हुए। महोत्सव में लड्डू गोपाल जी का दिव्य महाभिषेक किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान को दूध, दही, घी, शहद और गंगाजल समेत पंचामृत से महास्नान कराया गया। जिसे देख श्रद्धालु काफी विभोर हुए। अभिषेक के उपरांत भजन संध्या में श्रद्धालुओं ने कान्हा के सुमधुर भजनों की सुंदर प्रस्तुति दी। भजन का रसपान कर श्रद्धालु घंटो झूमते रहे। इस मौ...