जौनपुर, नवम्बर 5 -- खुटहन, हिन्दुस्तान संवाद। उसरौली गांव में आयोजित साप्ताहिक श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ से पूर्व बुधवार को हाथी घोड़े और गाजे बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें 251 कन्याओं ने सिर पर कलश रख पूरे गांव का भ्रमण करने के बाद पुनः उसी स्थल पर पहुंची। जहां यात्रा का समापन कर दिया गया। यात्रा से पूर्व पं. रामकुमार, अजय, अंकित शुक्ल, शशि प्रकाश और विनय प्रकाश ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश पूजन कराया। विद्वतजनों ने यात्रा की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि कलश और नारी दोनों शक्ति का प्रतीक हैं। संयोग से दोनों का एक साथ दर्शन मिल जाने से कई तीर्थों के समान पुण्य अर्जित हो जाता है। कहा कि यात्रा में शामिल भक्तों को अपने ईष्ट का स्मरण करते हुए कदम बढ़ाते रहना चाहिए। आगे कहा कि कलश यात्रा किसी महान धार्मिक आयोजन की पूर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.