बस्ती, अगस्त 17 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। जिलेभर में शनिवार को जन्माष्टमी पर्व की धूम रही। मंदिरों के साथ ही घरों में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की आकर्षक झाकियां सजाईं। झांकी में उनके जीवन से जुड़ी कई लीलाओं को दर्शाया। रात 12 बजते ही नंद घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की... गीत की गूंज सुनाई देने लगी। लोगों ने शंख और घंट बजाकर खुशियां मनाई। कन्हाई के जन्म बधाई बजी और महिलाओं ने सोहर गाया। घरों और मंदिरों में पूजा-पाठ हुए। शहर के जनता होटल पर श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की भव्य झांकी सजाई गई। इसके साथ ही शहर क के विभिन्न स्थानों व घर-मंदिरों में जन्माष्टमी का पर्व मनाया गया। झांकियों में श्रीकृष्ण का जन्म, नटखट कान्हा द्वारा गोवर्धन पर्वत को उठाने, माखन खाने, कंस का वध करना आदि झांकियां लोगों का मन मोहती दिखीं। रात 12 बजते ही विधि-विधान संग प्रभु के जन्म...