चाईबासा, जनवरी 9 -- - जिले के लोग दहशत में, मझगांव के हाथी का एक दांत, जबकि हाटगमहरिया मामले का हाथी के दो दांत थे - जिले में एक से अधिक हाथियों आक्रामक होना खतरे से कम नहीं - 9 दिनों में जिला में हाथियों ने लिया 19 लोगों की जान चाईबासा/मझगांव। झारखंड़ राज्य के पश्चिमी सिंहभूम जिला के मझगांव थाना क्षेत्र के खडपोस पंचायत के तिलोकुटी गांव मे शुक्रवार सुबह लगभग 6:बजे जंगली हाथियों के झुंड से बिछड़े एक दंत हाथी ने बेनीसागर गांव के बच्चों को मार दिया। जिसकी पहचान नहीं हो पाई है। इस दौरान बच्चे और हाथी को देखने गए लोगों की भीड़ से प्रकाश दास( मालुवा) लगभग 40 वर्षीय पिता मधु दास बेनीसागर निवासी को सुबह 8 बजे के करीब मार कर सर को धड़ से अलग कर दिया। मौजुद ग्रामीणों ने बताया कि प्रकाश के अलावे अन्य एक बच्चे को भी मारा है। बच्चा को जहां मारा है हाथी...