रांची, फरवरी 7 -- रांची, संवाददाता । बोकारो जिले के गोमिया क्षेत्र में जंगली हाथियों के हमले से हुई दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को गहरे शोक में डुबो दिया है। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हाथियों के हमले के बाद गांव में भय और दहशत का माहौल बना हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी और मंत्री योगेंद्र महतो रिम्स पहुंचे। दोनों मंत्रियों ने अस्पताल में भर्ती घायलों का हालचाल जाना और उनके परिजनों से बातचीत कर उन्हें ढांढस बंधाया। स्वास्थ्य मंत्री ने चिकित्सकों को निर्देश दिया कि घायलों को हर हाल में बेहतर इलाज उपलब्ध कराया जाए और किसी तरह की लापरवाही न हो। डॉक्टरों ने बताया कि सभी घायल खतरे से बाहर हैं और उनका उपचार जारी है। स्वास्थ्य मं...