चम्पावत, फरवरी 20 -- टनकपुर में हाथी के हमले में मारी गई टनकपुर की महिला का शारदा घाट में गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। बीते गुरुवार को हाथी के हमले में महिला की मौत हो गई थी। टनकपुर शारदा घाट में शुक्रवार को माधुरी देवी का अंतिम संस्कार किया गया। चिता को मुखाग्नि बड़े बेटे सूरज ने दी। बीते गुलदार को वार्ड नंबर पांच निवासी माधुरी देवी को सेनापानी के जंगल में हाथी ने कुचल कर मार दिया था। हल्द्वानी वन प्रभाग के डीएफओ कुंदन कुमार ने बीते गुरुवार शाम मृतका के घर जाकर परिजनों को तीन लाख रुपये चेक सौंपा था। रेंजर सुनील शर्मा ने बताया कि सात लाख रुपये का चेक जल्द दिया जाएगा। अंतिम संस्कार में रेंजर सुनील शर्मा, दुर्गेंश कुमार, अशोक कुमार, शुभम गौड़, ओम प्रकाश, अरुण शर्मा, कमल भट्ट आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...