सिमडेगा, मार्च 28 -- जलडेगा, प्रतिनिधि। हाथी के हमले गंभीर रुप से घायल जीवन डांग की इलाज के क्रम में गुरुवार को सीएचसी में हो गई। बताया गया कि बुधवार की शाम थाना क्षेत्र के रोबगा गांव में हाथी देखे जाने के बाद जीवन डांग दौड़कर भाग रहा था। इसी क्रम में वह गिर गया। घटना के बाद हाथी ने उसे कुचल दिया। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से घायल जीवन डांग को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। जहां गुरुवार को इलाज के क्रम में जीवन डांग की मौत हो गई। इधर सूचना के आलोक में वन कर्मी हेमंत कुमार सीएचसी पहुंच कर मृतक के परिजनों को तत्काल सहायता के रुप में पांच हजार रुपए की राशि प्रदान की। शेष राशि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद देने का आश्वासन दिया। इधर क्षेत्र में हाथी के आधमकने से ग्रामीणों में काफी दहशत व्याप्त ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.