चाईबासा, जनवरी 8 -- चाईबासा। बुधवार की सुबह हाथी की चपेट में आने से हाटगमहरिया के सीलजोडा गांव निवासी जख्मी 35 वर्षीय चिपरी हेंब्रम की इलाज के दौरान बुधवार को रात में ही मौत हो गई। बुधवार को उसे और उसके बेटे मारतुम हेंब्रम को हाथी के चपेट में आ कर जख्मी होने से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...