चतरा, फरवरी 2 -- सिमरिया निज प्रतिनिधि । प्रखंड में इन दिनों जंगली हाथी के आतंक से आम लोग काफी परेशान है। झुंड से बिछड़े एक दंतैल हाथी इन दिनों सिमरिया, पत्थलगड़ा और चतरा प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में आतंक मचा रखा है। फसलों को खाने और रौंदने के साथ पालतू पशुओं को भी क्षति पहुंचा रहा हैं। ग्रामीण हाथी को अपने क्षेत्र में आने से रोकने के लिए अपने-अपने क्षेत्र में रत जगा कर रहे हैं। झुंड से बिछड़े हाथी पिछले एक माह से सिमरिया, पत्थलगड़ा और चतरा प्रखंड के एक दर्जन से अधिक गांव में घूम-घूम कर फसलों को नुकसान पहुंचा रहा है। वही कई पालतू पशुओं को पटक कर मार दिया है। रविवार की रात सिमरिया प्रखंड के चौथा गांव में आधी रात को हाथी के आने के बाद पशुओं के रंभाने के बाद रत जगा कर रहे ग्रामीणों ने हाथी को भगाने के लिए ढोल, नगाड़े, नरसिंहमा, टिना, पटाखा छोड़...