सिमडेगा, जनवरी 19 -- बांसजोर, प्रतिनिधि। प्रखंड के तरगा पंचायत के कुलामारा में रविवार की रात हाथियों ने आतंक मचाया। गांव में हाथी आने के बाद ग्रामीण एकजूट होकर हाथियों को खदेड़ने में जुट गए। हाथी को खदेड़ने के दौरान तीन लोग हाथी की चपेट में आने से बाल बाल बच गए। इधर हाथियों के झूंड ने पुरनापानी निवासी ऑस्कर कुल्लू के घर को छतिग्रस्त कर घर में रखा गया चावल को चट कर गया। वहीं कुरकुरा निवासी अनिल केरकेट्टा, केरिया पंचायत के पहिन्नपहाड़ निवासी सुधीर कीड़ो के घर को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। ग्रामीणों ने विभाग से हाथियों को खदेड़ने की मांग की है। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...