गढ़वा, दिसम्बर 30 -- धुरकी, प्रतिनिधि। प्रखंड अंतर्गत विभिन्न गांवों में न सिर्फ हाथियों का आतंक है बल्कि इन दिनों वन सुअरों ने भी तबाही मचा रखी है। क्षेत्र के रक्सी, कदवा, धोबनी, कुंबा कला सहित अन्य सुदूरवर्ती गांवों में हाथियों सहित जंगली सुअर किसानों के फसलों को नष्ट कर रहे हैं। हाथी फसलों को नष्ट करने के अलावा घरों को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं। जंगली सुअरों ने आलू व गेहूं का फसल बर्बाद बर्बाद कर रहे हैं। फिलहाल रक्सी गांव में कई एकड़ में लगे फसल नष्ट कर चुके हैं। किसान जंगली जानवरों के आतंक से निजात दिलाने की गुहार लगा रहे हैं। किसान बबलू राम, संतोष राम सहित अन्य लोगों ने बताया कि सुअर रात के अंधेरे का फायदा उठाकर आलू और गेहूं के खेतों में घुस जाते हैं और फसल को खोदकर बर्बाद कर देते हैं। आलू के पौधों को उखाड़ देते हैं। उसे खेत पूरी तरह ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.