चाईबासा, जनवरी 31 -- मझगांव, संवाददाता। मझगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत धोबाधोबिन पंचायत में हाथियों का उत्पात जारी है। आये दिन हाथियों का झुंड गांव टोलों में घुस कर खूब उधम मचा रहा है। गुरुवार रात लगभग 9 बजे धोबाधोबिन पंचायत के पनसपानी में एक घर व मध्य विद्यालय कुदाहातु के रसोई घर व कक्षा रुम के चार दरवाजा और खिड़कियों को दंतल हाथी ने क्षतिग्रस्त कर दिया है। अंदर रखे एमडीएम के तीन क्विंटल चावल, आठ किलो आलू, चार किलो दाल और दो किलो सोयाबीन चट कर गया। कई बर्तन तोड़ डाले। इसकी जानकारी प्रधान अध्यापक देवान्नद पान को ग्रामीणों ने फोन से दी। अगले दिन सुबह विद्यालय पहुंचने पर दरवाजा और खिड़की टूटा पाया और एमडीएम का चावल को खा गया। उन्होंने इसकी जानकारी प्रखंड शिक्षा कार्यालय को दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...