चक्रधरपुर, फरवरी 14 -- हाथीबुरु में लगा सीआरपीएफ का मेडिकल कैंप -ग्रामीणों का किया गया स्वास्थ्य जांच सोनुवा,संवाददाता। सोनुवा और गोइलकेरा थाना क्षेत्र सीमांत स्थित नक्सल प्रभावित क्षेत्र हाथीबुरु कैंप में सीआरपीएफ-60 बटालियन की ओर से मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। मेडिकल कैंप में सौ से अधिक सुदूरवर्ती क्षेत्रों के ग्रामीणों का स्वास्थ्य जांच के साथ दवा का वितरण किया गया। इस दौरान मेडिकल कैंप में पहुंचे ग्रामीणों को सीआरपीएफ की ओर से भोजन भी परोसा गया। कैंप में सोनुवा, गोइलकेरा थाना क्षेत्र के सुदूरवर्ती नक्सल प्रभावित क्षेत्र हाथीबुरु, माइलपी, मेरालगढा, लोवाबेरा, लिमसाडीह, बमियाबुरु, तिलियाबेरा के ग्रामीण पहुंचे। सीआरपीएफ-60 बटालियन के कमांडेंट अंबुज मुथाल, द्वितीय कमान अधिकारी पवन कुमार, चिकित्सा अधिकारी दीपक कुमार, गोपाल सिंह रावत, सहा...