देहरादून, जनवरी 3 -- कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शनिवार को नीलम अग्रवाल मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा हाथीबड़कला में आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया। स्वास्थ्य शिविर में क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया और विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य जांच कराई। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने ट्रस्ट के पदाधिकारियों को आयोजन की बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर समाज के हर वर्ग तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर पार्षद भूपेंद्र कठैत, सुनील अग्रवाल आदि क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...