आजमगढ़, दिसम्बर 18 -- आजमगढ़, संवाददाता। नगर से सटे परानापुर स्थित हनुमान मंदिर पर सात दिवसीय श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का आयोजन किया गया है। बुधवार को हाथी, घोड़ा, बैंडबाजा संग भव्य कलश यात्रा निकाली गयी। कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु भक्ति गीत पर नाचते गाते सड़कों पर चल रहे थे। इस दौरान श्रद्धालुओं द्वारा देवी-देवताओं के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। आरटीओ कार्यालय के पीछे परानापुर से कलश यात्रा निकलने के पूर्व ब्राह्मणों द्वारा विधि विधान से पूजन-अर्चन किया गया। तत्पश्चात हाथी,घोड़ा, गाजा-बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गयी। कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु पीला वस्त्र धारण किये हुए थे। आगे-आगे हाथी,घोड़ा चल रहे थे। पीछे कुंवारी कन्याएं और महिलाएं सिर पर कलश रखकर चल रही थी। इस दौरान भक्ति गीतों पर श्रद्धालु नाचते-गाते हुए सड़क पर चल रह...