घाटशिला, मई 25 -- बहरागोड़ा। बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के भूतिया गांव स्थित साल जंगल में 10 से 12 जंगली हाथी के आने पर वन विभाग की ओर से आसपास के ग्रामीणों को सतर्क किया गया है। भूतिया सड़क पर सावधानीपूर्वक यातायात करने के लिए कहा गया। वन विभाग की टीम ने आम लोगों से अपील की कि मोबाइल से हाथी की फोटो लेने के लिए हाथी के सामने न जाएं, जंगल में सूखी लकड़ी पत्ते बीनने न जाएं। हाथी को परेशान ना करें तथा यातायात के लिए जंगली रास्तों का प्रयोग न करें। ग्रामीणों को गांव की तरफ जंगली हाथी का आगमन होने पर जल्द से जल्द वन विभाग को सूचित करने का दिशा निर्देश भी दिया गया। वहीं वन विभाग की टीम ने मौके में पहुंचकर हाथी के विचरण पर नजर रखे हुई है। जिससे जंगली हाथी को गांव की तरफ आने से रोका जा सके। हालांकि अभी तक उक्त हाथी ने कुछ भी नुकसान नहीं किया है। माट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.