लखीमपुरखीरी, फरवरी 16 -- बांकेगंज। एक बार फिर हाथियों के आ जाने से किसानों की तमाम फसल तहस नहस कर डाली। किसानों के हाथ पांव फूल गये हैं। उन्हें यह समझ में नहीं आ रहा है कि अब वह क्या करें। बीती रात सुनहरा भूढ़ मे मंजीत सिंह का तीन बीघा गेहूं का खेत हाथियों ने तहस नहस कर दिया। दुधवा बफर जोन के मैलानी वन रेंज के जटपुरा बीट में गुरुवार की रात जंगल से निकले हाथियों ने कई किसानों की फसलें रौंद डाली। सुबह मौके पर पहुंचे वन कर्मियों ने निरीक्षण किया। हाथियों की वापसी से किसान चिंतित हो गए हैं। गुरुवार की रात जंगल से निकले हाथियों ने सुनहरा भूड़ के मनजीत सिंह की लगभग तीन बीघे गेहूं की फसल रौंद डाली। सुबह जब उन्हें जानकारी मिली तो उन्होंने वन विभाग को इसकी जानकारी दी। वन विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और मुवावजे के आश्वासन दे...