सिमडेगा, मई 5 -- बानो, प्रतिनिधि। प्रखंड के पाड़ो गांव में सोमवार की सुबह गांव में हाथी ने जमकर उत्पात मचाया। जंगली हाथी ने गांव के कोका महतो और बेसिल टोली निवासी शेरू सिंह के घर को तोड़ते हुए भंडारित अनाज चट कर दिया। हाथी के चिघाड़ की आवाज ने ग्रामीणों की नींद तोड़ दी। हाथी द्वारा घर तोड़ने से काफी सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया है। हाथी के इस उत्पात के कारण ग्रामीण दहशत में है। घटना की सूचना मिलते ही जिप सदस्य बिरजो कंडुलना भी गांव पहुंचे और प्रभावित ग्रामीणों से मिलकर नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने वन विभाग से तत्काल मुआवजा देने की मांग की। जिप सदस्य ने वन विभाग की कार्यशैली पर भी नाराजगी व्यक्त करते हुए क्षेत्र से हाथियों को भगाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.