सिमडेगा, जनवरी 15 -- बानो, प्रतिनिधि। प्रखंड के बेड़ाइरगी पंचायत के सुमिनबेड़ा गांव में हाथी का कहर देखने को मिला। हाथियों के झूंड ने पंचायत के पांच किसानों के खेतो में लगे फसलों को बर्बाद कर दिया। गांव के किसान अगस्टिन टोपनो, एलेक्शियस टोपनो, जसिंता कंडुलना, संजय टोपनो एवं सुषमा कंडुलना के खेतों में लगी फसलों को बुरी तरह नुकसान पहुंचाया है। हाथी के हमले से किसानों को भारी आर्थिक क्षति हुई है। ग्रामीणों में इस घटना को लेकर भय का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथियों के झूंड को भगाने की मांग की है। -
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.