लखीमपुरखीरी, फरवरी 10 -- दुधवा के बफर जोन से निकले हाथियों ने रविवार रात चोखड़ा फार्म में जंगली हाथियों ने दो एकड़ किसान की फसल अपने पैरों तले रौंद डाली। रात में अपने अपने ट्रैक्टरों से खेत पहुंचे किसानो ने वन विभाग की मदद से हाथियों को खदेड़ दिया। किसानो ने बताया कि 30 से 40 हाथियों के झुंड ने खेतों में खड़ी गेहूं की फसल व लाही की फसलों को अपने पैरों तले रौंद कर तहस-नहस कर दिया। मझगई रेंज के चोखड़ा फार्म में धर्मपाल चौधरी, नवदीप सिंह, कोमल दीप, गुरमीत कौर, बुदनी देवी, अमनदीप सिंह व मुन्नी देवी के खेतों में पहुंचे हाथियों के दल ने गेहूं की खड़ी फसल को रोंद कर तहस-नहस कर दिया। वहीं किसान अमनदीप ने बताया कि जब हम लोग हाथियों को दल को ट्रैक्टरों से भागते हैं तो हाथी सीधे ट्रैक्टर पर ही हमला कर देते हैं। वन विभाग की टीम भी मौके पर लगी रहती है...