कोडरमा, फरवरी 13 -- सतगावां, निज प्रतिनिधि प्रखंड के विभिन्न क्षेत्र कई गांव लेंबो, सेलारी, सरवाहना, मीरगंज, पंचायत के गांव में हाथी महीनों से तबाही मचा रहे हैं। रात के अंधेरे में हाथी गांव तक आ रहे हैं। गुरुवार की रात हाथी आसराइन डैम के समीप उत्पात मचाते हुए कई किसानों के खेत उजाड़ दिए। साथ ही दो एकड़ में लगी गेहूं की फसल, प्याज की फसल को चट कर गए। किसान संजय यादव, अजय यादव, दशरथ राम, अरुण यादव, महावीर राम, अशोक यादव ,महेश यादव, अमिरक राम, केदार राम, मनोज राम के बताया कि अनाज समेत खेत में लगाए फसल को नष्ट कर दिया। इसको लेकर किसानों ने वन विभाग से हाथी को गांव से दूर करने एवं किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.