सिमडेगा, दिसम्बर 13 -- बोलबा, प्रतिनिधि। प्रखंड के पिड़ियापोछ पंचायत के आवगा पतरा टोली गांव में हाथियों ने दो घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया। साथ ही आसपास खेतों में लगी फसलों को भी नुकसान पहुंचाया। प्रभावित किसान पतरा टोली निवासी मोहन मांझी और शांति देवी ने विभाग से मुआवजा दिलाने की मांग की है। साथ ही सरकार से आवास योजना का लाभ दिलाने की भी मांग की है। उन्होंने बताया कि हाथियों ने घर को तोड़ते हुए घर में रखे अनाज को भी चट कर गया। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...